दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कटनी में जश्न, सुभाष चौक आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों से गूंजा
कटनी। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को
प्रचंड जीत का उत्साह कटनी में भी देखने को मिला। शहर के प्रमुख सुभाष चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ता नाचते-गाते नजर आए और राहगीरों को मिठाई बांटकर जीत की खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने दतिया की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम लोकतंत्र और जनभावनाओं की जीत है। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों और अधूरे वादों के खिलाफ अपना स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आम जनता अब केवल घोषणाओं से संतुष्ट नहीं होने वाली और दतिया का परिणाम प्रदेश की राजनीति में बड़ा संकेत माना जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। नेताओं ने इसे पीताम्बरा माई के आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत बताते हुए प्रदेश में बदलाव की शुरुआत करार दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, रजनी वर्मा, गुड्डू द्विवेदी, अंशु मिश्रा, मौसूफ़ अहमद, श्याम पाहूजा, राजेश जाटव, अजय खटीक, संदीप यादव, नारायण निषाद, अजय कोल, मोहम्मद इजराइल, शशिकांत भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुभाष चौक पर देर तक जश्न का माहौल बना रहा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

More Stories
अधिवक्ता के साथ हुई घटना की FIR नहीं, सिर्फ NCR काटने पर उठे सवाल; SP से लेकर DGP तक भेजी गई शिकायत
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में मसाला शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
करीब 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष की मौत, जीआरपी कटनी ने पंचनामा कार्रवाई कर शुरू की पहचान की प्रक्रिया