आज विद्याधर नगर विधानसभा के ग्रीन पार्क क्षेत्र स्थित अंबिकेश्वर महादेव मंदिर में श्री जमवाय माता सेवा समिति एवं जवाहर नवोदय विद्यालय, पावटा (जयपुर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता
कर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वार्ड 13 स्थित भास्कर पार्क में विधायक कोष से ₹10 लाख की लागत से निर्मित योगशाला की छत का लोकार्पण किया।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान ने प्रकृति संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। आइए, हम सभी एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध राजस्थान के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सूरज सोनी जी, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रश्मि सैनी जी, पार्षद श्री रणवीर सिंह जी राजावत, श्रीमती दुर्गेश नंदनी जी, श्रीमती सुमन राजवंशी जी, श्री नरेंद्र जी शेखावत, श्री सुरेश जांगिड़ जी, श्री राजेंद्र कारोड़िया जी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती बिरमा कंवर जी, श्री शीशराम चौधरी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री भंवर सिंह जी राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री मोनू पंडित जी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Umesh Pandey ki report

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला चंद्रपूर मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान — सुधीरभाऊ के जन्मदिन के अवसर पर अनमोल उपहार…
सफलता की कहानी* *ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलोअप) में 40 वर्ष पुरानी विद्यालय भूमि की समस्या का हुआ समाधान*
क्या ईरान वास्तव में भारत का मित्र है? भू-राजनीतिक अस्पष्टता और भारत की रणनीतिक अनिवार्यताएँ… द्वारा: कर्नल देव आनंद लोहमरोड़..