Priyanka Mali state head Rajasthan
*सफलता की कहानी*
*ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलोअप) में 40 वर्ष पुरानी विद्यालय भूमि की समस्या का हुआ समाधान*

*जयपुर, 27 जुलाई।* ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलोअप) 2026 के अंतर्गत ग्राम पंचायत निमेड़ा, पंचायत समिति झोटवाड़ा, तहसील कालवाड़ में आयोजित शिविर के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय नटलालपुरा की लगभग 40 वर्ष पुरानी भूमि संबंधी समस्या का समाधान किया गया।
प्रधानाध्यापक अनुप चौहान ने बताया कि विद्यालय की भूमि का पट्टा जारी नहीं होने के कारण विद्यालय में विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियों में लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शिविर में आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर ग्राम पंचायत एवं प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यालय के नाम 316.95 वर्ग गज भूमि का निःशुल्क पट्टा जारी किया।
पट्टा जारी होने से अब विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं के विकास, निर्माण कार्यों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।
प्रधानाध्यापक अनुप चौहान ने इस जनहितकारी पहल के लिए राजस्थान सरकार, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, ग्राम पंचायत निमेड़ा, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीण सेवा शिविर से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

More Stories
क्या ईरान वास्तव में भारत का मित्र है? भू-राजनीतिक अस्पष्टता और भारत की रणनीतिक अनिवार्यताएँ… द्वारा: कर्नल देव आनंद लोहमरोड़..
कारगिल विजय दिवस पर राजस्थान, ने झुकाया वीरों को शीश….
निम्बाहेडा़ जेल के पास,पुलिस की गाड़ी, जिन परिवार पर ज़ुल्म हुआ,एएसआईं कमाई का कर रहे थे जूगाड़.. एसआइई का कहना है आना तो थाने पर ही पड़ेगा*