महाराष्ट्र राज्य जिला चंद्रपूर
मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान — सुधीरभाऊ के जन्मदिन के अवसर पर अनमोल उपहार…
बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्री सुधीरभाऊ के जन्मदिन के अवसर पर भंगाराम तळोधी जिला परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय में पूर्व जिला परिषद सदस्य अमर बोडलावार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किताबें (नोटबुक), पेन और स्वल्पाहार (खाऊ) देकर जन्मदिन मनाया गया।
उस समय विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। सभी विद्यार्थियों ने सुंदर गीत गाकर भाऊ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि सुधीरभाऊ के आदर्शों को सामने रखकर इन नोटबुक और पेन का सही उपयोग करते हुए एक बेहतरीन नागरिक बनें।
इस अवसर पर कार्यक्रम में सौ. वैष्णवी बोडलावार (पूर्व जि. प. सदस्य, चंद्रपुर), इंद्रपाल धूडसे (कृषि उत्पन्न बाजार समिति सभापति), सुनील धाबर्डे (उपसरपंच, भंगाराम तलोधी), नम्रता बारसागडे, गीत बूरीवार, मनोज सिडाम (ग्राम पंचायत सदस्य), मारोती अम्मावार (पूर्व उपसरपंच), मारोती दे (स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष), विजय पेरकावार (स्कूल प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष), सुनील रामगोनवार (पूर्व तंटामुक्त समिति अध्यक्ष) के साथ-साथ सभी शिक्षकवृंद और ग्रामीण उपस्थित थे।
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..


More Stories
सफलता की कहानी* *ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलोअप) में 40 वर्ष पुरानी विद्यालय भूमि की समस्या का हुआ समाधान*
क्या ईरान वास्तव में भारत का मित्र है? भू-राजनीतिक अस्पष्टता और भारत की रणनीतिक अनिवार्यताएँ… द्वारा: कर्नल देव आनंद लोहमरोड़..
कारगिल विजय दिवस पर राजस्थान, ने झुकाया वीरों को शीश….