कटनी मंडी की सख्त कार्रवाई: 345 क्विंटल गुड़ के अवैध परिवहन पर ₹1.11 लाख की भारी वसूली
कटनी। कृषि उपज मंडी समिति कटनी ने अवैध कृषि उपज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 345 क्विंटल गुड़ से भरे ट्रक पर ₹1,11,088 की वसूली की है। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक, मंडी बोर्ड, आँचलिक कार्यालय जबलपुर के निर्देशन में तथा भारसाधक अधिकारी कृषि उपज मंडी समिति कटनी एवं मंडी सचिव मनीष मडावी के मार्गदर्शन में की गई।


दस्तावेजों एवं परिवहन संबंधी औपचारिकताओं की जांच में मंडी अधिनियम, 1972 की धारा 19(6) का उल्लंघन पाए जाने पर धारा 19(4) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में वसूली गई राशि
- 5 गुना मंडी शुल्क: ₹1,06,088
- प्रशमन शुल्क: ₹5,000
- कुल जमा राशि: ₹1,11,088
यह पूरी कार्रवाई स्थानीय उड़नदस्ता दल प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी (उप निरीक्षक) तथा दल सदस्य प्रशांत मौर्य (उप निरीक्षक) और विकास नारायण मिश्रा (उप निरीक्षक) द्वारा की गई।
मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंडी शुल्क की चोरी, अवैध परिवहन एवं अधिनियम के उल्लंघन के मामलों में आगे भी लगातार सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि किसानों और व्यापारियों के हितों की रक्षा तथा मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयां भविष्य में भी जारी रहेंगी।

More Stories
कटनी जंक्शन पर चला रेलवे का “किलाबंदी अभियान”: बिना टिकट यात्रियों और अवैध वेंडरों पर बड़ी कार्रवाई
कटनी में स्कूल परिसर बना अखाड़ा: निलंबन आदेश मिलते ही शिक्षक ने महिला शिक्षिका से की मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में
कटनी में विचाराधीन हत्या मामले पर मीडिया ट्रायल रोकने के निर्देश, विशेष न्यायाधीश ने कलेक्टर और एसपी को लिखा पत्र