Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 11, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हर घर तिरंगा अभियान: जोबीकला, मड़ई और डिठवारा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

कटनी, 11 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कटनी विकासखंड के सेक्टर कन्हवारा अंतर्गत नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से जोबीकला, मड़ई और डिठवारा में सोमवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा ग्राम भ्रमण करते हुए मुख्य मार्गों से निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के नारों से पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश और प्रदेश में विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जनसमुदाय में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति जागरण की भावना को मजबूत करना है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के सहयोग से तिरंगा यात्राएं और अन्य राष्ट्रभक्ति से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सहयोग से यह आयोजन संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। इसे हर घर तक पहुंचाकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करना हम सभी का कर्तव्य है।”

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच विजय सिंह, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबीकला के प्राचार्य आर.के. पटेल, नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आर.एल. चौधरी, सत्येंद्र मौर्य, रमेश राय, देवराज सिंह राठौर, अभिषेक त्रिपाठी, शिवकुमार चौधरी, माया गुप्ता, रूपा बर्मन, राजकुमार त्रिपाठी और सत्येंद्र त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने ग्रामीण अंचल में राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति का प्रेरणादायी संदेश दिया।