मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026-27 हेतु सत्रारंभ समारोह का हुआ आयोजन
आज दिनांक 23 अगस्त दिन रविवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट जिला सतना के समन्वय से संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026 -27 हेतु सत्रारंभ समारोह एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी सभागार में किया गया ।आयोजन में अतिथि के रूप में पारस जैन जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा कटनी, राम सुजान द्विवेदी सहायक प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन ,जनपद सदस्य द्वय श्री नंदलाल कोरी एवं श्रीमती रुपाली तिवारी, विवेक शुक्ला जिला अध्यक्ष पत्रकार संघ कटनी ,राम लखन चौधरी अध्यक्ष बारडोली वेलफेयर सोसाइटी कटनी, समाजसेवी राम जी मिश्रा उपस्थित रहे,
सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन अर्चन और दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,
तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं अतिथि स्वागत के बाद मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा संचालित पाठ्यक्रम के विषय में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई, एवं वर्ष भर में संचालित होने वाली संपर्क कक्षाओं में छात्रों के सक्रिय भागीदारी, गतिविधियों में सहभागिता का आह्वान किया गया, कार्यक्रम के आयोजन के अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक प्रबंधक ग्राम सुजान द्विवेदी ने श्री छात्रों को दिए अपने उद्बोधन में कहा कि हमें दिखावा ना करते हुए वास्तविकता के आधार पर धरातल पर काम करना है जिसके लिए हमारे द्वारा आवश्यकता अनुसार लोगों के जीवन स्तर में सुधार हेतु सक्रियता से प्रयास करना है, जिसे स्वयं को संतुष्टि प्राप्त हो सके और समाज में
परिवर्तन दिखाई पड़ सके, इसलिए सभी उपस्थित छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान का अनुभव करते हुए कुछ ऐसे कार्य करते हुए मिसाल प्रस्तुत करें जिससे दूसरों को भी प्रेरणा मिले। उपस्थित अन्य अतिथियों ने भी उद्बोधन देते हुए नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की एवं पूर्व छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए पाठ्यक्रम के माध्यम से सीखी गई बातें समुदाय के बीच में पहुंचाने हेतु प्रेरित किया। छात्र छात्राओं को अतिथियों के द्वारा पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया, एवं पूर्व छात्र-छात्राओं के द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति सहित अन्य अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए अतिथियों के माध्यम से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए उपस्थित पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव कथन साझा करते हुए पाठ्यक्रम से सीखी गई बातों को उद्धृत किया एवं अपने कौशल और व्यवहार में परिवर्तन संबंधी बातों की जानकारी दी।
एवं कार्यक्रम के अगले चरण में छात्र-छात्राओं को खेल संबंधी गतिविधियों का अभ्यास करते हुए स्वैच्छिकता एवं नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई गई । एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में आम का पौधा रोपा गया।
इस आयोजन में नवांकुर संस्थाओं के सेक्टर प्रभारी साध्वी निगम ,हीरामणि हल्दकार, राजू यादव, शिवकुमार चौधरी, गनपत लाल कोल, अभिषेक मिश्रा, सत्येंद्र प्यासी, सतीश कुमार त्रिपाठी, देवराज विश्वकर्मा, छन्नूलाल राय त्र्यंबकेश्वर मिश्रा, सभी परामर्श दाता गण रामानुज पांडेय, श्रीमती संयोगिता मिश्रा , श्रीमती रूप बर्मन श्रीमती भारती बर्मन सुश्री रोशनी कुशवाहा का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

More Stories
अब घर बैठे ऑनलाइन जलकर जमा कर पाएं 50 प्रतिशत छूट का लाभ सिर्फ आधी राशि में पूरी देनदारी समाप्त करने का सुनहरा अवसर केवल 10 सितंबर तक योजना लागू
जलकर में 50 फीसदी छूट का लाभ न लेने वाले बकायादारों पर निगम की सख्ती बकाया जलकर जमा नहीं करने पर तीन नल कनेक्शन विच्छेदित, कार्रवाई लगातार रहेगी जारी
ढीमरखेड़ा पुलिस ने चोरी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार चोरी का मशरूका बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, भेजा गया जेल