आयुष अवस्थी बने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख
नगर की जिम्मेदारी के बाद अब जिला स्तर पर मिली कमान, युवाओं और विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने पर रहेगा जोर
कटनी,
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) बजरंग दल में संगठनात्मक जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए युवा कार्यकर्ता आयुष अवस्थी को जिला विद्यार्थी प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
आयुष अवस्थी लंबे समय से संगठनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। इससे पूर्व वे नगर विद्यार्थी प्रमुख के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। विद्यार्थी वर्ग के बीच उनकी सक्रियता, संगठनात्मक कार्यों में सहभागिता और युवाओं के साथ निरंतर संपर्क को देखते हुए उन्हें अब जिला स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला विद्यार्थी प्रमुख के रूप में आयुष अवस्थी का मुख्य फोकस विद्यार्थियों और युवाओं को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने, सामाजिक एवं सेवा कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने तथा जिले में विद्यार्थी संपर्क को मजबूत करने पर रहेगा। संगठन की गतिविधियों को छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने और युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में सक्रिय करने की दिशा में भी वे कार्य करेंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर आयुष अवस्थी ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। विद्यार्थी और युवा शक्ति को सेवा, संस्कार एवं सामाजिक जागरूकता से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
आयुष अवस्थी की नियुक्ति पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

More Stories
शुभम शुक्ला बने बजरंग दल के जिला सह-संयोजक विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कटनी की जिला बैठक में नवीन दायित्व की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
बिछपुरा में उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से भेजे गए जेल
बड़वारा पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, दो जुआ फड़ों पर ताबड़तोड़ रेड