कृष्ण जन्माष्टमी पर सत्यनारायण मंदिर के सामने मुख्य मार्ग बाधित न हो, अधिवक्ता यश खरे ने सभी विभागों को सौंपा पत्र
कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरहनी ओवरब्रिज के पास शास्त्री कॉलोनी मोड़ के आगे सत्यनारायण मंदिर के सामने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ता यश खरे ने आज संबंधित विभागों को पत्र सौंपकर यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की।
अधिवक्ता यश खरे ने एसडीएम (राजस्व), पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी कोतवाली एवं नगर निगम आयुक्त को दिए पत्र में कहा कि जन्माष्टमी के दौरान मंदिर के सामने बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। इस दौरान मुख्य सड़क पर दुकानें, ठेले, झूले एवं अस्थायी व्यवस्थाएं लगने से मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित होती है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों के आवागमन में भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
पत्र में मांग की गई है कि मुख्य सड़क को बाधित कर मेला आयोजित करने की अनुमति न दी जाए। यदि आयोजन की अनुमति पूर्व में दी जा चुकी है तो उसकी शर्तों की समीक्षा कर यातायात एवं आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन किए जाएं।
अधिवक्ता ने आयोजन के लिए वैकल्पिक मैदान अथवा उपयुक्त सार्वजनिक स्थल निर्धारित करने, सड़क पर अतिक्रमण रोकने, पार्किंग की अलग व्यवस्था करने तथा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पुलिस वाहनों के लिए Emergency Corridor खुला रखने की मांग की है।
इसके साथ ही थाना कोतवाली एवं यातायात पुलिस से आयोजन से पूर्व मौके का निरीक्षण कर Traffic Management Plan एवं वैकल्पिक यातायात मार्ग निर्धारित करने तथा नगर निगम से आयोजन के लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति एवं उसकी शर्तों का पालन सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है।
अधिवक्ता यश खरे ने कहा कि यह मांग किसी धार्मिक आयोजन के विरोध में नहीं, बल्कि जनहित, सार्वजनिक सुरक्षा, सुगम यातायात और आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

More Stories
शुभम शुक्ला बने बजरंग दल के जिला सह-संयोजक विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कटनी की जिला बैठक में नवीन दायित्व की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
आयुष अवस्थी बने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख
बिछपुरा में उपद्रव करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट से भेजे गए जेल