कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
पुरानी रंजिश में युवक पर किया था हमला, बड़वारा पुलिस की कार्रवाई
कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को ग्राम रोहनिया निवासी फरियादी राघवेन्द्र सिंह ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक वह मजदूरों का भुगतान करने ग्राम बस स्टैंड के पास अमित सोनी के घर गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कचेर ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इसी दौरान रामकिशोर कचेर ने कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से फरियादी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वहीं नंदनी कचेर और प्रदीप कचेर पर भी लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 441/26 के तहत धारा 296(b), 109(1), 3(5) BNS एवं SC/ST Act की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे।
एसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा ने निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
- रामकिशोर कचेर, पिता गणेश प्रसाद कचेर, उम्र 50 वर्ष
- प्रदीप कचेर, पिता रामकिशोर कचेर, उम्र 26 वर्ष
- नंदनी कचेर, पिता रामकिशोर कचेर, उम्र 23 वर्ष
सभी आरोपी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इनकी रही विशेष भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक पवनराज, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता मिश्रा, आरक्षक गोरीशंकर राजपूत एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

More Stories
कृष्ण जन्माष्टमी पर सत्यनारायण मंदिर के सामने मुख्य मार्ग बाधित न हो, अधिवक्ता यश खरे ने सभी विभागों को सौंपा पत्र
शुभम शुक्ला बने बजरंग दल के जिला सह-संयोजक विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कटनी की जिला बैठक में नवीन दायित्व की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
आयुष अवस्थी बने विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला विद्यार्थी प्रमुख