*कृष्णा जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ऊंची मटकी फोड़ का हुआ आयोजन*

सरदारपुर से राहुल राठौड़
राजोद – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार शाम को विश्वेश्वरी माता मंदिर पर धाकड़ युवा संघ रानीखेडी पर ऊंची मटकी फोड़ का आयोजन हुआ जिसमें मटकी फोड़ ने वाली टीम को 5100 रूपए का पुरस्कार स्वरूप दिया गया।। राजोद बस स्टैंड पर श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर पर संस्था आजाद ए हिन्द के तत्वावधान में इस वर्ष भी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूरे श्रेत्र में दिन भर जन्माष्टमी की धूम के बाद शाम होते ही विश्वेश्वरी माता मंदिर प्रांगण व राजोद बस स्टैंड मेले में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में टीमें मटकी फोड़ने पहुंची।। नगर के सभी कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण का आकृषक कर मंदिरों को पुष्प से सजाया गया। श्री रणछोड़ राय मंदिर, नरसिंह मंदिर, चारभुजा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर उगमनावास,राधा कृष्ण मंदिर आथमनावास सहित सभी मंदिरों पर रात 12 बजे आरती कर प्रसादी वितरण की गई। शाम 6 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई अर्धरात्रि के करीब गोविंदाओ की टोलियों ने एक के बाद एक मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ने का प्रयास किया।
ढोल-नगाड़ों और डीजे पर बज रहे ‘गोविंदा आला रे आला’ गीत पर युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। आयोजन समिति की ओर से करीब 20 से 25 फीट की ऊंचाई पर दही,मक्खन और मिश्री से भरी मटकी बांधी थी। जन्माष्टमी पर्व पर नगर के समस्त मंदिर विधुत रोशनी से जगमगा रहे थे मंदिरों पर विशेष आरती के साथ भजनों का भी आयोजन किया गया चारों ओर गोविंदा आला रे आला की गुंज सुनने को मिली!!


More Stories
भगवान धरणीधर बलराम जी का जन्मउत्सव मनाया भव्य शोभायात्रा निकाली*
*रक्षाबंधन का पावन अवसर राखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के भाव को और गहरा करती*
तेजाजी दशमी पर शासकीय अवकाश घोषित करे राज्य सरकार – विधायक ग्रेवाल*