कार से टक्कर के बाद डिवाइडर से टकराए, जिला जेल के प्रमुख प्रहरी राजभान दुबे की मौत
पंछी ढाबा के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, सिहोरा से कटनी लौट रहे थे बाइक सवार राजभान दुबे
कटनी। जिला जेल कटनी में प्रमुख प्रहरी के पद पर पदस्थ राजभान दुबे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर सामने आने के बाद जिला जेल विभाग में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, राजभान दुबे अवकाश पर थे और सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे सिहोरा से बाइक से कटनी लौट रहे थे। इसी दौरान निवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पंछी ढाबा के समीप उनकी बाइक एक कार से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार राजभान दुबे उछलकर डिवाइडर से जा टकराए। हादसे में उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के तत्काल बाद उन्हें शासकीय जिला अस्पताल कटनी लाया गया, जहां शव परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।
जेल अधीक्षक ने दी घटना की जानकारी
कटनी जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि प्रमुख प्रहरी राजभान दुबे अवकाश पर थे। वे सुबह करीब सवा 10 बजे सिहोरा से बाइक द्वारा कटनी लौट रहे थे। पंछी ढाबा के पास उनकी बाइक कार से टकरा गई, जिसके बाद वे डिवाइडर पर जा गिरे। गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

More Stories
बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला के सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहन की आवश्यकता इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित सांदीपनि विद्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन
चाकू की नोक पर 2700 रुपए की लूट, फिर भी FIR के लिए भटकता रहा पीड़ित रंगनाथ थाना क्षेत्र में पांच अज्ञात लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल