Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

त्योहारों के मद्देनजर निवार पुलिस की सख्ती, चाकू लेकर राहगीरों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद, पूर्व से 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज

कटनी। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं आदतन अपराधियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में निवार पुलिस ने ग्राम जरवाही में चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जरवाही स्थित श्मशान घाट के सामने आम के पेड़ के नीचे एक युवक कमर में चाकू रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही निवार पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम किर्रा उर्फ सरमन लूनिया, पिता कामता प्रसाद लूनिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी बिचपुरा, चौकी निवार, थाना माधवनगर, जिला कटनी बताया।

कमर में मिला धारदार चाकू

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के दाहिने कमर में एक धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। चाकू रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।

मामले में थाना माधवनगर में अपराध क्रमांक 998/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।

आरोपी के खिलाफ पहले से 06 मामले दर्ज

पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने पर उसके विरुद्ध थाना माधवनगर, जिला कटनी में पूर्व से 06 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, डीएसपी अजाक सुश्री शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा, सउनि राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, आरक्षक अरविंद कुशवाहा एवं वकील यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।