Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सिंधी समाज ने पूजन कर कलाई पर बांधे महालक्ष्मी जी के सगड़े।

16 दिनों पश्चात 29 सितंबर को होगा सतपुड़ा खीर, सवैईया एवं हलवा के साथ पूजन।

खंडवा। सिंधी समाज द्वारा 16 दिनों के लिए कच्चे सूत के 16 धागों पर 16 गठानों पश्चात हल्दी से पिलाकर कुटुंब की सुख समृद्धि की कामना के साथ महालक्ष्मी जी का सगडा पूजन कर अपनी कलाई पर बांधा गया। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि महालक्ष्मी जी का पर्व महाराष्ट्रीयन समाजजनों एवं सिंधी समाजजनों द्वारा बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। महालक्ष्मी जी के सगडा पूजन के लिए समाज की महिलाएं प्रातः काल समाज के पंडित श्यामलाल शर्मा, पंडित भारद्वाज एवं बाबा प्रह्लादराज दरबार सिंधी कॉलोनी, पदमनगर पहुंची। यहां शासन के नियमों का पालन करते हुए महिलाओं को सगड़ा पर्व की महात्तम कथा श्रवण तत्पश्चात सगड़ा पूजन किया गया एवं अरदास के दौरान महालक्ष्मी जी से कुटुंब में सुख शांति एवं धन्यधान्य के भंडार भरे रहे की कामना की गई। यह पवित्र सगड़ा घर लाकर परिवार के संपूर्ण सदस्यों की कलाइयों पर बांधा गया जो कि 16 दिनों पश्चात 29 सितंबर को खोला जाकर सतपुड़ा, (सिंधी समाज का विशेष पकवान), खीर, सवैईया एवं हलवा के साथ पूजन पश्चात विसर्जित किए जाएंगे।।।

शेख़ आसिफ खंडवा