फौजी के घर में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया
पोरसा,
धनेटा रोड पर देर रात 1 बजे फौजी जवान के घर पर उनकी पत्नी के साथ हथियारों के दम पर मारपीट कर महिला को धोती से बांधकर महिला की बच्ची को भी साथ में कमरे में बंद कर डाली डकैती जिसमें लाखों रुपए की डकैती डाल सामान लूटा गया था जिसमें आज पोरसा पुलिस के द्वारा 3 आरोपियों को पकड़ कर लूट का खुलासा किया गया है लूट की घटना के बाद पोरसा पुलिस के द्वारा 13 अगस्त को कई धाराओं में लूट डकैती मारपीट जैसे संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया था और आरोपियों की तलाश में पोरसा पुलिस जुटी हुई थी और पोरसा पुलिस के द्वारा कई जगह रात और दिन दबिश देने के बाद मेहगांव जिला भिंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं दो आरोपियों को पोरसा से ही गिरफ्तार किया गया है तीनो आरोपी पकड़े गए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं आकाश उर्फ जुल्मी तोमर पोरसा धनेटा रोड , शैलेंद्र उर्फ आशु बुदरू तोमर निवासी भिखारी पुरा पोरसा, उमेश शर्मा निवासी मेहगाब जिला भिंड इन तीन आरोपियों को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है । अभी तीन आरोपी पोरसा पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं उनको भी पोरसा पुलिस के द्वारा जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला “गढ़चिरौली के लिए स्वतंत्र विजन तैयार करें; राष्ट्रीय औसत से आगे निकलने का लक्ष्य रखें” संयुक्त सचिव प्राजक्ता लवंगारे-वर्मा द्वारा प्रधानमंत्री धनधान्य किसान योजना की समीक्षा
देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में गडचिरोली जिला वार्षिक योजना की समीक्षा; 668 करोड़ के अतिरिक्त फंड की मांग…..
स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी से महाराष्ट्र में होगा तेजी से परिवर्तन – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस….