बारडोली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम का संकल्प
कटनी। आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड कटनी के कन्हवारा सेक्टर क्रमांक 03 अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ई के ग्राम सुरकी टैंक स्थित शिव धाम मंदिर परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त ग्राम अभियान एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन के प्रथम चरण में मंदिर परिसर की सामूहिक साफ-सफाई की गई तथा पूरे प्रांगण को स्वच्छ जल से धोकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
द्वितीय चरण में ग्राम की महिलाओं का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के चेहरे पर आत्मसम्मान और प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी।
तृतीय चरण में उपस्थित सभी महिलाओं एवं ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने तथा प्लास्टिक का बहिष्कार कर “प्लास्टिक मुक्त ग्राम” बनाने की शपथ दिलाई गई। इस संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारी में नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य रूपा बर्मन, सेक्टर प्रभारी गनपत लाल कोल तथा ग्राम की महिलाओं का सराहनीय सहयोग एवं योगदान रहा।
सेक्टर प्रभारी गनपत लाल कोल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह आयोजन सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”