
उज्जैन से इरफान अंसारी रिपोर्टर
तराना तहसील के ग्राम खेड़ा चितावलिया में हुआ हादसा,
माकड़ोन के आसपास जमकर बरसा पानी,
उज्जैन जिले की तराना तहसील के ग्राम खेड़ा चितावलिया में आज दर्दनाक हादसा हो गया आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई।
उज्जैन/तराना। उज्जैन की माकड़ोन तहसील के ग्राम खेड़ा चितावलिया निवासी 3 भाई अर्जुन (15) व राहुल (17) एक अन्य भाई शनिवार दोपहर खेत पर सोयाबीन काटने गए थे। उसी दौरान बिजली गिर जाने से अर्जुन व राहुल की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवास में भी युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। बबलू (18) पिता मोहन रावत निवासी मंडलावदा अपने मामा के खेत पर सोयाबीन काटने के बाद बारिश होने पर घर की ओर निकला। इस दौरान तेज बारिश के दौरान बिजली गिरी, जिसमें वह चपेट में आ गया। इस दौरान परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा