महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट

गाव के प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस

बल के साथ त्योहार अवसर पर गश्त की गई। इस दौरान थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे। गश्त के दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है। सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी आपराधिक घटना को पहले ही रोका जा सके। गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वाहनों की जांच भी की और बिना हेलमेट व गलत तरीके से वाहन चलाने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस गश्त अभियान से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से अपराधियों में डर और आम जनता में भरोसा बढ़ाते हुवे शांततापूर्ण और खुशी से दिवाली के त्योहार की शुभकामानये दी…..

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी