
राष्ट्रीय एकता के पुरोधा लौह पुरूष स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 146 वीं जयंती पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलाई गयी राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ तथा हरी झण्डी दिखाकर एकता एवं अखण्डता का संदेश देने हेतु रवाना किया मार्चपास्ट आज दिनाॅक 31-10-2021 को राष्ट्रीय एकता के पुरोधा लौह पुरूष भारत के प्रथम गृह मंत्री *स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल* की 146 वीं जयंती को जबलपुर पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवंसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में प्रातः 11 बजे *पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)* द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गयी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दक्षिण/ अपराध गोपाल खांडेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर/ यातायात संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय / नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा तुषार सिंह, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, सूबेदार अश्वनी पटेल, सूबेदार योगेश चौकसे की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर मार्चपास्ट को रवाना किया गया। मार्चपास्ट में जिला बल एवं विशेष सशस्त्र बल के लगभग 100 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। मार्चपास्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना होकर मुख्य मार्गो से होता हुआ, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का संदेश देते हुये पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में समाप्त हुआ ।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी