खंडवा में सेंट्रल GST की सर्चिंग जारी : बीएस पटेल बीड़ी के ठिकानों पर उज्जैन हेडक्वार्टर टीम का छापा ; टैक्स चोरी निकालने में जुटे एक दर्जन अफसर।
खंडवा में गुरुवार सुबह को बीएस पटेल बीड़ी के ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी का छापा पड़ा । दबिश देने पहुंची उज्जैन हेडक्वार्टर टीम के एक दर्जन अफसर रात तक सर्चिंग करते रहे । जांच दल के अफसर कुछ भी कहने से बचते रहे । हालांकि , मामला करोड़ों रुपए की जीएसटी टैक्स चोरी से जुड़ा हुआ हैं । मेसर्स सुंदरलाल चौधरीमल के करीब 4 से 5 ठिकानों पर सर्चिंग होना बताया गया है । करीब 3 इनोवा वाहन में आए अफसरों ने नगर निगम तिराहा स्थित दो दफ्तर , गुलमोहर कॉलोनी स्थित एक फेक्ट्री व एक अन्य गोडाउन पर सर्चिंग की । एक दफ्तर और एक गोडाउन बीएस पटेल बीडी उत्पाद का है । दूसरा दफ्तर और गुलमोहर कॉलोनी की फैक्ट्री डिटर्जेंट पाउडर व साबुन ‘ जुड़ा है । यानी , सुंदरलाल चौधरीमल फर्म के दोनों उत्पादों पर छापामार कार्रवाई हुई है । हालांकि , दोनों उत्पादों के मालिक अलग – अलग है ।
शेख आसिफ खंडवा

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*