कटनी में एससी–एसटी छात्र संघ का प्रदर्शन: मंत्री विजय शाह के समर्थन में सौंपा ज्ञापन
कटनी। अनुसूचित जाति–जनजाति छात्र संघ, जिला कटनी के बैनर तले मंगलवार को कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के समर्थन में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद छात्रों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे को सौंपा।
छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में कहा कि मंत्री विजय शाह से एक भाषाई त्रुटि हुई थी, जिसे अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया। उनका कहना है कि मंत्री शाह कई बार सार्वजनिक रूप से माफी मांग चुके हैं, जो उनकी राष्ट्र और समाज के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। इसके बावजूद उन्हें लगातार ट्रोल किया जाना भेदभावपूर्ण रवैये को दर्शाता है।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि विजय शाह आदिवासी समाज के एक प्रतिष्ठित नेता हैं और उन्होंने अपने वर्ग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका आरोप है कि आदिवासी नेतृत्व को कमजोर करने के उद्देश्य से उन्हें पद से हटाने की कोशिश की जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र संघ ने मंत्री द्वारा मांगी गई माफी को स्वीकार करते हुए पूरे प्रकरण को समाप्त करने की मांग की।
इस दौरान जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र दीवान, ब्लॉक अध्यक्ष बहोरीबंद दीनदयाल दीवान, सौरभ रैदास, करन वर्मा, राजू चौधरी, राहुल दीवान, संजू, सत्यम, केशकुमार, गोलू चौधरी, कृष्णा, मोनू, नरेंद्र, संगम, अतुल, आदर्श, विकास, राजा, सोनू, सुदामा, सचिन चौधरी, धीरज, रोहित, अमन सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे

More Stories
नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!