
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,72,433 नए मामले सामने आए हैं. साथ ही कोरोना केसों में 6.8 फीसदी उछाल दर्ज किया गया है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 167.87 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. वहीं भारत में एक्टिव केस वर्तमान में 15,33,921 हैं. रिकवरी रेट अभी 95.14% है. देश में पॉजिटिविटी रेट 10.99% है.
पिछले 24 घंटे में 2,59,107 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. अब ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,97,70,414 हो गई है. अब तक 73.41 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 1008 लोगों की जान गई है. वहीं अब कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 498,983 हो गया है. बता दें कि भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस से प्रभावित हैं.।

More Stories
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी के बाद बड़ी साइबर ठगी इंजीनियर का मोबाइल चोरी कर 2.90 लाख रुपये उड़ाए 50 से अधिक ट्रांजेक्शन कर चार बैंक खातों को किया गया खाली मानसिक आघात से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
गुर्जर महोत्सव मेले में ऐतिहासिक उत्साह, संस्कृति-संस्कार-स्वाभिमान का विराट प्रदर्शन
अब फर्जी पत्रकारों पर होगी कारवाई जिसमे यूट्यूबरो की खेर नही