दिल्ली के कस्तूरबा नगर इलाके में हैवानियत की शिकार हुई गैंगरेप पीड़िता के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने सहायता राशि का ऐलान किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा ” हम उसके लिए अच्छा वकील नियुक्त कर रहे हैं. इस मामले को फास्ट ट्रैक भी करेंगे ताकि जल्द से जल्द बेटी को न्याय मिल सके.”
कस्तूरबा नगर में 26 जनवरी को 20 साल की महिला से हुई दरिंदगी के वीडियो वायरल हुआ था. आरोपियों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म के बाद सिर के बाद बाल काटने और चेहरे पर कालिख पोत सड़क पर घुमानया था. पुलिस ने पीड़िता की छोटी बहन की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 महिलाओं, 1 पुरुष और 3 किशोरों के खिलाफ कर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी इलाके में अवैध शराब बेचने वाले बताए जा रहे हैं.।


More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप