Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*पुलिस आरक्षक की दबंगई, पुलिस आचरण के विरुद्ध सार्वजनिक पत्रकारों को दे डाली सबक सिखाने की धमकी

 

 

मेहगांव -पुलिस थाने के आरक्षक प्रदीप तोमर ने कल मेहगांव के पत्रकारों को सार्वजनिक तौर पर सबक सिखाने की धमकी दे डाली। इसको लेकर मेहगांव के समस्त पत्रकारों में असंतोष व्याप्त है। मेहगांव के पत्रकारों ने आरक्षक प्रदीप तोमर को उनके असभ्य आचरण के चलते निलंबित कर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने को लेकर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आरकेएस राठौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि आरक्षक 1087 प्रदीप तोमर मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव एवं कस्बे में जुआ, सट्टे के अवैध व्यापार को संचालित करने वालों से एवं मादक पदार्थ की विक्री करने वालों से सांठ गांठ कर अवैध वसूली करने और क्षेत्र में अवैध व्यापार को संचालित करने में भी लिप्त है।
क्षेत्र में चल रहे अवैध गोरख धंधों के बारे में यदि मीडिया के लोग आपस मे चर्चा भी करते है तो प्रदीप तोमर उन्हें धमकाने का काम करता है।
बीते रोज विद्युत विभाग में किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन चल रहा था तो कार्यक्रम समाप्ति के बाद पत्रकार गण आपस मे चर्चा कर रहे थे। जिसमे पुलिस के पास एक निर्दोष अपाहिज लड़की के मोबाइल जब्ती के विषय पर बातचीत चल रही थी। जिसमे उस लड़की के द्वारा पुलिस पर मोबाइल न देने की बात कही गई। तो वहीं पीछे से प्रदीप तोमर बिना गणवेश के बिना पूरी बात सुने पत्रकारों से अभद्रता पूर्ण एवं पुलिस के आचरण विरुद्ध शब्दों में धमकाते हुए बोला कि तुम पत्रकार हो पत्रकार रहो नेता क्यों बनते हो। बात यहीं खत्म नही हुई आरक्षक प्रदीप तोमर सबके सामने धमकाते हुये बोले कि तुम सबको तो हम ही सबक सिखाएंगे।

आरक्षक प्रदीप तोमर का सार्वजनिक तौर पर यह व्यवहार पुलिस आचरण के विरुद्ध एवं पत्रकारों के सम्मान को भी ठेस पहुँचाता है।
महोदय से निवेदन है कि उक्त आरक्षक पर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाये एवं इन्हें पुलिस के सभ्य आचरण का पाठ सिखाया जाए।

इनका यह कहना है!

मेरे पास सभी पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से पुलिस आरक्षक के असभ्यता पूर्ण व्यवहार की शिकायत की है। मामले की तुरन्त जांच कराकर कार्यवाही करेंगे। पत्रकारों के साथ यह व्यवहार अगर हुआ है तो गलत है।
*आरकेएस राठौड़ – एसडीओपी मेहगांव*

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754