Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली पोलीस प्रशासन कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैटैलिटी मे सफल प्रयास जारी….

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली पोलीस प्रशासन कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैटैलिटी मे सफल प्रयास जारी….

 

 

क्रिटिकल क्रैश प्रोन लोकेशन्स तथा सड़क दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए l कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल ने निर्देश दिए कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सड़क अभियान्त्रिकी उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, डायरेक्शन बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल एवं सीसीटीवी कैमरे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से स्थापित किए जाएं। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में शिक्षा, प्रवर्तन, आपातकालीन देखभाल समन्वित क्रियान्वयन से ही दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। नेशनल एवं स्टेट स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप जिला सड़क सुरक्षा एक्शन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

 

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को पैनल जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके। विद्यालय वाहनों की सुरक्षा के संबंध में सघन फिटनेस जांच अभियान चलाने, सीसीटीवी एवं जीपीएस की अनिवार्य उपलब्धता, प्रशिक्षित चालक एवं सहायक स्टाफ की तैनाती तथा चालकों के नियमित हेल्थ टेस्ट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए विभिन्न लोकेशन कैटेगरी के निरीक्षण एवं आकलन की प्रक्रिया का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निरीक्षण संबंधित रोड ओनिंग एजेंसी, हेल्थ, ट्रांसपोर्ट एवं पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा, और क्रिटिकल क्रैश प्रोन लोकेशन्स का निरीक्षण केवल संबंधित रोड ओनिंग भी किया जाएगा। इसी प्रकार ट्रैफिक वायलेशन लोकेशन्स का संयुक्त निरीक्षण पुलिस एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा, क्रिटिकल पुलिस स्टेशन्स का निरीक्षण पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा तथा ऐसे स्थान जहां एंबुलेंस हैंडओवर में 60 मिनट से अधिक विलंब दर्ज हुआ है, उनका निरीक्षण हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा किया जाएगा।

 

साथ ही निर्देशित किया गया कि प्रत्येक श्रेणी की लोकेशन का आकलन पृथक रूप से किया जाना अनिवार्य होगा l एक्शन प्लान का संदर्भ लिया जाएगा। निरीक्षण की योजना डैशबोर्ड पर उपलब्ध मैप लोकेशन के आधार पर तैयार की जाएगी और केवल वास्तविक स्थल निरीक्षण पूर्ण होने के पश्चात ही भरा जाएगा। समस्त अथाॅरिटी, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी,आरटीओ तथा नेशनल हाईवे द्वारा अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का शत -प्रतिशत निस्तारण करें। समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।

 

प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से कहा गया कि ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों में तेजी लाएं तथा पूर्व में चिन्हित दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स पर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।

इस पहल के चलते कर्तव्यनिष्ठ SDPO श्री अजय कोकाटे ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक दायित्व है और विभागीय समन्वय, तकनीकी सुधार तथा जनसहभागिता से ही जनपद को जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट के लक्ष्य की दिशा में कार्यपूर्ती हो सकती है। जनहित मे लोगो को जागरूक करने के लिये आव्हान किया गया की नशा करके गाडी न चलना, ट्रॉफीक नियमो का पालन करना प्रभावी रूप से सडक दुर्घटना मे नियंत्रण किया जा सकता है l

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..