Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली जिलाधिकारी श्री अवीशांत पांडा के निर्देश मे जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा…..

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली जिलाधिकारी श्री अवीशांत पांडा के निर्देश मे जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा…..

 

जिला कलेक्ट्रेटर ने जिले में संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, जल सेवा आंकलन, हर घर जल लक्ष्य एवं आगामी ग्रीष्मकालीन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने जल सेवा आंकलन में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निगारांनी मे पंचायत समिती चामोर्शी के इमानदार और जिम्मेदार विस्तार अधिकारी श्री संजय चलाख को निर्देश दिए कि ग्रामपंचायत मार्कंडा ( कंसोबा ) क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा ई-ग्राम पोर्टल पर डेटा अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा विभाग अपने विकास कार्यों एवं विभागीय परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन संबंधी प्रकरणों में संबंधित उपखंड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र फॉलोअप करें, ताकि परियोजनाएं समय पर प्रारंभ हो सकें।

 

उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। टीम गठित कर करें सर्वे- आगामी ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलक्टर ने खराब ट्यूबवेल, जल टंकियों की सफाई और लीकेज, आदि की जांच के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण रखी जाएं। एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शेष पाइपलाइन कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा मोटर पम्पों की मरम्मत के प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों ग्राम पंचायत एवं विधायक निधि का उपयोग करने तथा आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों के सहयोग से मरम्मत कार्य कराने की बात कही।

 

उन्होंने ग्राम पंचायत मार्कंडा ( कंसोबा ) स्थित लीकेज टंकी, सफाई और रस्ते पर कुडा – कचरा के प्रकरण मेेें तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रोड की पाइपलाइन लीकेज तथा गाव में पाइपलाइन कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने पेयजल परियोजना के अंतर्गत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में त्वरित मरम्मत हेतु व्यापक तैयारी रखना सुनिश्चित करें जिससे आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पडे। हर घर जल प्रमाण पत्र, एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल उपलब्धता, नल जल मित्रों की स्थिति, लंबित परियोजनाओं एवं निविदा प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला कलेक्टर के इस निर्णायक भूमिका से लोगो मे उम्मीद जागी है ।

 

 

महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट….