Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष शिविर में नागरिकों को मिला बकाया कर जमा करने का सरल अवसर पीओएस मशीनों से भी डोर टू डोर बकाया करों के संग्रहण में मिल रही सफलता शुक्रवार को नगर बरगवां स्कूल एवं पटेल मार्केट के पास आयोजित होंगे शिविर

नगर निगम द्वारा आयोजित विशेष शिविर में नागरिकों को मिला बकाया कर जमा करने का सरल अवसर

पीओएस मशीनों से भी डोर टू डोर बकाया करों के संग्रहण में मिल रही सफलता

शुक्रवार को नगर बरगवां स्कूल एवं पटेल मार्केट के पास आयोजित होंगे शिविर

कटनी (19 फरवरी) – वित्तीय वर्ष की समाप्ति के चलते राजस्व वसूली को सुव्यवस्थित एवं नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर रोजाना वार्डवार विशेष कर भुगतान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों का मुख्य उद्देश्य करदाताओं को नजदीक स्थल पर ही बकाया करों के भुगतान की सुविधा प्रदान करना है, ताकि अनावश्यक विलंब एवं औपचारिकताओं से बचा जा सके।

राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक ने बताया कि नागरिकों को बकाया कर जमा करने की सुविधा प्रदान करने के मद्देनजर गुरुवार को जय हिंद चेक एवं गायत्री नगर शर्मा मार्केट के पास विशेष शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में नागरिकों ने बकाया करों संबंधी शंकाओं का समाधान करते हुए सफलतापूर्वक बकाया करों की राशि जमा की। श्री पाठक ने बताया कि बुधवार को शिविर एवं नगर निगम के माध्यम से लगभग 11.33 लाख से अधिक की राशि निगम कोष मंे जमा हुई। वहीं गठित दल द्वारा डोर टू डोर संपर्क कर नागरिकों को बकाया करों की राशि जमा करने हेतु प्रेरित करते हुए पीओएस मशीन से बकाया करों की राशि निगम कोष में जमा की गई।

शुक्रवार को आयोजित शिविर

राजस्व अधिकारी श्री पाठक ने बताया कि शुक्रवार को विशेष शिविरों के तहत बरगवां स्कूल के पास एवं विश्राम बाबा वार्ड स्थित पटेल मार्केट के पास शिविर लगाए जाएंगे, जहां नागरिक संपत्ति कर सहित अन्य बकाया करों की राशि सहज रूप से जमा कर सकेंगे। शिविरों में कर संबंधी शंकाओं का निराकरण एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध रहेगा। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाते हुए समय पर कर भुगतान सुनिश्चित करें, जिससे नगर के विकास एवं जनहित कार्यों को गति मिल सके।