ब्यूरो चीफ करीम खान
शुक्रवार को झाबुआ जिला मुख्यालय पर सिकलसेल से पीड़ित एक 14 वर्षीय बालक को आलीराजपुर नगर के युवा पत्रकार एवं या मीरा अल मदद फाउंडेशन के रिज़वान खान ने रक्तदान कर उसका जीवन बचाया है। रिज़वान खान ने हमे बताया कि मै झाबुआ जिला मुख्यालय पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में आधार ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हूं। मुझे दोपहर के लगभग 3 बजे सूचना मिली कि एक 14 वर्षीय बालक जिसका नाम अरमान मुनिया निवासी झाबुआ जो कि सिकलसेल बीमारी से पीड़ित हैं उसे अति आवश्यक रूप से A पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता है जिस पर मेरे द्वारा अपनी ड्यूटी के पश्चात जिला चिकित्सालय झाबुआ पहुंचकर रक्तदान कर अरमान मुनिया को नया जीवन दिया।
रिज़वान खान द्वारा रक्तदान करने पर बैंक ऑफ इंडिया शाखा झाबुआ के शाखा प्रबंधक पंकज सिंगाड़, सहित बैंक के समस्त स्टाफ एवं इष्ट मित्रों द्वारा रिज़वान खान को इस नेक कार्य करने पर बधाई दी गईं।





More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है