
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा की गठन के लिए मतगणना जारी है. आज के नतीजों के बाद यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाकर कीर्तिमान रचती है या सपा पांच साल बाद फिर सत्ता में लौटती है. हालांकि शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर बीजेपी ने बहुमत के लिए 202 का आंकड़ा पार कर लिया.
वहीं समाजवादी पार्टी का आंकड़ा भी 100 पार पहुंच गया. बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पार्टी काफी पीछे चल रही है. यूपी में इन दोनों पार्टी का आंकड़ा सिंगल डिजिट में है. दोनों ही पार्टी की सियासत खतरे में नजर आ रही है.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है