आंधी रात को शुभ मुहूर्त में पुजन अर्चना के साथ जली होली
राहुल राठोड़ 9754799449
राजोद- होली महापर्व पर ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं गुरुवार रात्रि में विर तेजाजी मंदिर गांधी चौक,भोई दरवाजा,आथमनावास,उगमनावास,रानीखेडी,साजोद,सदर बाजार स्थित श्री शितला माता मंदिर द्वारा लकड़ी,कंडे एकत्रित कर गुरुवार की आधी रात को शुभ मुहूर्त में पूजन कर विधि -विधान से होली का दहन किया। पुरूष एवं खासकर महिलाओं ने जलती होली के फेरे लगाए और श्रीफल चढ़ाकर परिवार में सुख शांति की कामना की सुबह से ही बच्चों में उत्साह का माहौल देखा गया। युवाओं भी गुलाल व रंग लगाकर एक दुसरे को महापर्व होली की बधाई दी ।जिन घरों में गर्मी हो गई थी वहां इष्टमित्रों ने पहुंचकर परिवार के मुखिया को गुलाल लगाकर मुख्यधारा में शामिल होने का निवेदन किया।


More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…