जिला ग्वालियर के थाना डबरा के अंतर्गत झाँसी रोड पर एक 08 वर्षीय बालक मिला है, जो घर का रास्ता भटक गया है पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 29-03-2022 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात पुलिस स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बालक को संरक्षण मे लेकर जानकारी लेने पर बालक सही जानकारी नहीं दे पा रहा था । बालक को साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिलने पर बालक को थाने लाया गया। बालक के परिजन कुछ देर बाद उसे ढूँढते हुए मिले । थाने मे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। डायल 100/112 जवानों की तत्परता से मासूम बालक को उसके परिजनों से मिलाया गया ।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है