गौरांग त्रिवेदी

निसरपुर(धार)म.प्र. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज
डूब क्षेत्र के सबसे बड़े गांव निसरपुर में चुनावी रंग चढ़ने लगा है।
चुनावी दलों द्वारा वादों-दावों एवं जनता को विश्वास मे लेने की पुरज़ोर कोशिशें हो रही है।
नेता नगरी, युवा लॉबी, कार्यकर्ता सभी अपने अपने प्रत्याशीयों को विजयश्री दिलाने का भरसक प्रयास कर रहे है।
साल 2017 मे निसरपुर गांव का विस्थापन हुआ और एक आदर्श नगर की नीव रखी गई , परन्तु बहुत से विस्थापितो को अपने हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए दर दर की ठोकरे एवं कागज़ो का पहाड़ ढोना पड़ रहा है, निसरपुर के बहुत से विस्थापित परिवार इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो का बहिस्कार भी कर रहे है क्योकि उनकी मूलभुत आवश्यकताओ की पूर्ति नेता नगरी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नही की है, किसी परिवार को पुनर्वास पैकेज का लाभ नही मिला, किसी को घर बनाने के लिए जमीन नही मिली, किसी क्षेत्र मे पानी की व्यवस्था नही है तो किसी के क्षेत्र मे नाली की निकासी बदहाल है। बहुत से व्यापारी बंधुओ को अपनी रोज़ी रोटी कमाने के लिए व्यावसायिक भूखंड तक नही मिले, ये सभी लोग वर्चस्व एवं बड़े व्यापारी संघ की छटनी का शिकार हो गए, इन सब परेशानियों को भूल कर भी भोली जनता फिर चुनाव के भंवर मे जा फ़सी।
समस्त दल के नेता वादे और घोषणा कर रहे है कि हम इन्हे उनका हक़ दिलाएंगे अब देखने वाली बात ये होगी कि कौन सा नेता जनता को मोह कर विजय प्राप्त करता है।
पं. गौरांग त्रिवेदी निसरपुर

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप