राहुल राठोड़ रिपोर्टर

राजोद- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत अंतिम चरण का मतदान कल शुक्रवार सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर डॉ.पंकज जैन ने राजोद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर पंकज जैन ने पंचायत सचिव तुलसीदास को मतदान केंद्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्र पर नायब तहसीलदार रवि शर्मा,राजस्व निरीक्षक धुलिया पालिया, पटवारी रघुवीर सिंह डोडिया सहित पुलिस व प्रशासन अमला मौजूद था।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*