Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*

oplus_0

सरदारपुर से राहुल राठौड़

*सरदारपुर//*राजोद  नगर में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने एस बी रोड़ राजोद में दुकानों को बनाया निशाना चोरों ने फरियादी सीताराम पिता कनीराम धनोलिया जाति धाकड उम्म्र 52 साल निवासी राजोद ने हमराह मधुसुदन पिता बगदीराम बम्बोरिया जाति धाकड उम्र 29 साल व बंकट पिता शम्भुलाल बामता जाति धाकड ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि, मैं उक्त पते पर रहता हूँ, स्टेशनरी की दुकान का संचालन करता हूँ, दिनांक 23.02.2026 के रात करीब 11/00 बजे दुकान को मंगल करके सोने के दुकान के ऊपर चला गया था मैंने रात करीब 03/00 बजे उठकर देखा तो मेरी दुकान की शटर का ताला टुटा के लिये हुआ था।

मैं दुकान के अंदर गया तो देखा दुकान का गल्ला बिखरा हुआ था एवं सामान बिखरा हुआ था और गल्ले में रखे लगभग 6000 हजार रूपये निकाल लिये थे। फिर मुझे आज सुबह करीब 07/30 बजे मधुसुदन व बंकट ने बताया की हमारी दुकान का भी ताला टूटा हुआ है। मधुसुदन की मोबाईल की दुकान के गल्ले से 2000 हजार रूपये व पेनड्राइव और बंकट की ऑटोपार्टस की दुकान के गल्ले से 5000 हजार रूपये निकाल लिये है। कुल 13000 हजार रूपये कोई अज्ञात व्यक्ति हमारी दुकान से पैसे चुराकर ले गये है। कई दिनों से राजोद में चोरी के नाम से शांति बनी थी लेकिन गत रात्रि में चोरी की घटना के बाद आम जनता में भय का वातावरण पैदा हो गया है। इधर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। और कुछ सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं।