धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
सरदारपुर से राहुल राठौड़
राजोद / धाकड समाज निःशुल्क सामुहिक विवाह समिति राजोद द्वारा श्री गौपाल गौशाला राजोद में बैठक आयोजीत की गई , जिसमे सामुहिक विवाह समारोह 26 अप्रैल 2026 के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओ को लेकर बैठक आयोजीत की गई।बैठक में समाजजनों की उपस्थित में विभीन्न व्यवस्था हेतु सहयोगकर्ताओ की समिति गठित की गई। बैठक में उपस्थित सभी दानदाताओ एवं समाजजनो ने सामुहिक विवाह को सफल एवं भव्य बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रामेश्वर वाक्थरिया द्वारा अधिक से अधिक समाज जनो को इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील की गई। उक्त सभी समितियों के गठन की घोषणा सचिव भारतलाल पोपन्डिया द्वारा दी गई एवं उक्त बैठक में अभी तक की तैयारीयो को लेकर कोषाअध्यक्ष सोहनलाल मेहता द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर बारह गाँव क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मिडीया प्रभारी पवन वीर द्वारा दी गई।


More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*