वैश्विक चिंता का कारण बनती जा रही मंकीपॉक्स बीमारी ने राष्ट्रीय राजधानी में भी दस्तक दे दी है। दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक 31 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रोगी की पुष्टि करते हुए कहा कि संक्रमित का कोई यात्रा इतिहास नहीं है जिसे बुखार और त्वचा के घावों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि देश में मंकीपॉक्स का पहला मामला केरल में पाया गया था। अब तक केरल में इस बीमारी के तीन मामले सामने आ चुके हैं।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया