Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शेख़ आसिफ़ न्यूज़24×7इंडिया
वस्त्र् विक्रेता संघ की साधारण सभा सम्पन्न,गणेश गुरबानी अध्यक्ष,एम यूनुस सचिव और राजीव बाहेती कोषाध्यक्ष मनोनीत

खंडवा।वस्त्र विक्रेता संघ् की साधारण सभा सम्पन्न हुई।सर्व सम्मति से नवीन सत्र के लिए गणेश गुरबानी को अध्यक्ष,एम यूनुस को सचिव और राजीव बाहेती को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
वस्त्र विक्रेता संघ के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि रविवार रात्रि सिहाड़ा रोड स्थित एक ढाबे पर सम्पन्न सभा की अध्यक्षता निवृत्तमान् अध्यक्ष हरमिंदर सिंह छाबड़ा ने की।स्वागत उद्बोधन मे उन्होंने उपस्थित वस्त्र व्यवसाइयों का स्वागत किया।कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती ने आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
आसन्न पूर्व अध्यक्ष राजीव शाह ने कहा कि कार्यकाल समापन के उपरांत सर्व सहमति से ही मनोनयन किया जाना संस्थाहित मे रहेगा।चुनाव अधिकारी मोहन दीवान ने पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी और नवीन सत्र हेतु नामांकन आमंत्रित किये।
सर्व सहमति से गणेश गुरबानी अध्यक्ष,एम यूनुस सचिव और राजीव बाहेती कोषाध्यक्ष बना लिए गये।उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और सहयोग का आश्वासन दिया।
खंडवा से बड़ी संख्या में सूरत जाने वाले व्यवसाईयों की असुविधा को देखते हुए सांसद के नगर आगमन पर प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलकर ट्रेन स्टॉपेज की मांग करेगा।संस्था द्वारा डायलसीस सुविधा के कूपन वितरण हेतु धन राशि निधि में नये अध्यक्ष और सचिव द्वारा 5100/ प्रति की दानराशि की घोषणा का करताल ध्वनि से स्वागत किया गया।सभा में बताया गया कि संस्था का पुराना बकाया वार्षिक शुल्क अब नहीं लिया जायेगा।
इस अवसर पर कई सदस्यों ने विचार भी रखे।संस्था के दिवंगत अध्यक्षों स्वर्गीय बलदेवदास शाह,स्वर्गीय रामदास नागर और स्वर्गीय सुनील जेतली को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सहयोग को अविस्मरणीय बताया गया।संचालन कमल नागपाल ने किया और आभार एम यूनुस ने व्यक्त किया।

वस्त्र विक्रेता संघ की साधारण सभा सम्पन्न हुई।सर्व सम्मति से नवीन सत्र के लिए गणेश गुरबानी को अध्यक्ष, एम यूनुस को सचिव और राजीव बाहेती को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
वस्त्र विक्रेता संघ के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि रविवार रात्रि सिहाड़ा रोड स्थित एक ढाबे पर सम्पन्न सभा की अध्यक्षता निवृत्तमान् अध्यक्ष हर मिंदर सिंह छाबड़ा ने की।स्वागत उद्बोधन मे उन्होंने उपस्थित वस्त्र व्यवसाइयों का स्वागत किया।कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती ने आर्थिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
आसन्न पूर्व अध्यक्ष राजीव शाह ने कहा कि कार्यकाल समापन के उपरांत सर्व सहमति से ही मनोनयन किया जाना संस्थाहित मे रहेगा।चुनाव अधिकारी मोहन दीवान ने पुनर्गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी और नवीन सत्र हेतु नामांकन आमंत्रित किये।
सर्व सहमति से गणेश गुरबानी अध्यक्ष,एम यूनुस सचिव और राजीव बाहेती कोषाध्यक्ष बना लिए गये।उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और सहयोग का आश्वासन दिया।वहीं निवृत्तमान् कार्यकारिणी को दिये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
खंडवा से बड़ी संख्या में सूरत जाने वाले व्यवसाईयों की असुविधा को देखते हुए सांसद के नगर आगमन पर प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलकर ट्रेन स्टॉपेज की मांग करेगा।संस्था द्वारा डायलसीस सुविधा के कूपन वितरण हेतु धन राशि निधि में नाये अध्यक्ष और सचिव द्वारा 5100/ की दानराशि की घोषणा का करताल ध्वनि से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कई सदस्यों ने विचार भी रखे।संस्था के दिवंगत अध्यक्षों स्वर्गीय बलदेवदास शाह,स्वर्गीय रामदास नागर और स्वर्गीय सुनील जेतली को श्रद्धांजलि देते हुए उनके सहयोग को अविस्मरणीय बताया गया।संचालन कमल नागपाल ने किया और आभार एम यूनुस ने व्यक्त किया।