बाढ़ आपदा से निपटने होमगार्ड टीम द्वारा गौरी सरोवर में किया रैस्क्यू आपरेशन का डेमोस्ट्रेश..
बाढ़ आपदा से निपटने होमगार्ड टीम द्वारा गौरी सरोवर में किया रैस्क्यू आपरेशन का डेमोस्ट्रेशन…
भिण्ड। शहर के गौरी सरोवर में बाढ़ आपदा के समय रेस्क्यू ऑपरेशन का डेमोस्ट्रेशन जिला सेनानी होमगार्ड टीम द्वारा किया गया। इसमें बाढ़ आपदा के समय टीम मौजूद है तो बोट द्वारा लोगों को कैसे बचाया जा सकता है, टीम के मौके पर ना होने की स्तिथि में सूचना मिलने पर क्या रिएक्शन होते हैं, साथ ही बोट ना होने पर या अन्य संसाधन के अभाव में सिर्फ रस्सी और लाइफ बॉय की मदद से डूब रहे व्यक्ति को बचाया जा सकता है, का रेस्क्यू कर डेमोस्ट्रेशन दिया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन, प्लाटून कमांडर होमगार्ड श्री धीरेन्द्र सिंह तोमर, अन्य अधिकारी एवं होमगार्ड सैनिक उपस्थित थे।
डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन ने रेस्क्यू से जुड़े अन्य उपकरणों का भी अवलोकन किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से जान और माल का काफी नुकसान होता है। यदि समय रहते आपदाओं का समुचित प्रबंधन कर लिया जाए तो हानि को कम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आपदाओं से निपटने के लिए प्रबंधन की आवश्यकता होती है। व्यक्तियों का कुशल प्रशिक्षित होना जरूरी है अन्यथा नुकसान होने की ज्यादा संभावना होती है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के दौरान सावधानी रखना जरूरी है। सेनानी होमगार्ड टीम से उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियों से भली-भांति परिचित हो जाएं। यही सावधानियां रेस्क्यू के दौरान मदद करेंगी।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754

More Stories
चिकित्सा छात्रों को समय से योजनातर्गत छात्रवृत्ति का भुगतान करें सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल*
श्री महेंद्र कुमार चौहान एडवोकेट को न्यायिक क्षेत्र में SC/ ST के प्रकरणों मे उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयो
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी क्षेत्र अंतर्गत भारतरत्न, क्रांतिसूर्य, महामानव डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई….