Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला

कटनी। नगर निगम आयुक्त तपस्या सिंह परिहार के निर्देशानुसार नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए। बरगंवा क्षेत्र से लेकर शराब दुकान के बाहर तक अवैध रूप से दुकान लगाकर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों तथा पान टपरी संचालकों पर चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकानदारों को सख्त समझाइश देते हुए निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के बाहर अनिवार्य रूप से डस्टबीन रखें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से कुल 4400 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इसके बाद टीम ने माधव नगर के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में भी पान दुकानों के बाहर फैली गंदगी को लेकर चालानी कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के एसआई तेजभान सिंह सहित वार्ड दरोगा अतुल गुप्ता, आरिफ खान, राकेश निगम, राजा तोहेल और अमर ठाकुरसिया उपस्थित रहे
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छ शहर बनाने में सहयोग करें और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डाले!