
मध्यप्रदेश में इंदौर लोकायुक्त ने एमआईजी थाने पर पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप किया है। 40 हजार में से 15 हजार रिश्वत देना तय हुआ था। मगर दोनों आरक्षकों को लोकायुक्त की भनक लग गई थी, जिससे दोनों आरोपी मौके से भाग गए, जिनकी लोकायुक्त पुलिस तलाश कर रही है।
दरसअल, इंदौर लोकायुक्त को एक महिला फरयादी ने शिकायत की थी, कि एमआईजी थाने में पदस्थ दो आरक्षक श्याम जाट और धीरेंद्र डांगी ने महिला के पति को छोड़ने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की थी जिसके बाद पीड़ित महिला ने लोकायुक्त पुलिस की शरण ली। 40 हजार में से पहली किस्त के 15 हजार रुपये देना तय हुआ था। बाकी पैसे बाद में देने दोनों आरक्षकों ने बोला था।
खास बात यह है कि पुलिसकर्मियों को लोकायुक्त पुलिस की भनक लग गई थी जिसके चलते दोनों मौके से भाग निकले थे। लोकायुक्त पुलिस दोनों आरक्षक श्याम जाट और धीरेंद्र डांगी की तलाश कर रही है। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने तत्काल प्रभाव से दोनों आरक्षक को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दो सब इंस्पेक्टर राम शक्य और टैगोर को भी रिश्वत के मामले में आरोपी बनाया गया है।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*