
पीडीएस राशन चोरी के संदेह में पकड़ा पिकअप वाहन लोडिंग में भरा हुआ चावल चोरी का य व्यपारी का जांच में जुटे अधिकारी।

ग्वालियर/डबरा:- पीडीएस का राशन चोरी के संदेह में जिले की बिलौआ थाना पुलिस ने एक लोडिंग पिकअप वाहन को आज 29 जुलाई 2022 शुक्रवार की सुबह सूचना पर पकड़ कर थाने में खड़ा करवा दिया और लोडिंग वाहन में भरा हुआ अनाज चावल पीडीएस का है य नही इसकी पड़ताल के लिए बिलौआ थाना प्रभारी द्वरा फ़ूड विभाग और राजस्व के अधिकारियों को संबंदित मामले की जाँच के लिए सूचित कर दिया गया समाचार लिखे जाने तक राजस्व और फ़ूड विभाग के कर्मचारी बिलौआ थाने में मामले की जांच में जुटे हुए थे पकड़े गए लोडिंग वाहन में लगभग 20 से 25 कुंटल चावल भरा हुआ है।

वही पर बात की जाए तो पकड़े गए चावल से भरे लोडिंग वाहन का मामला नियमों में उलझता दिख रहा है, जिस चावल के वाहन को बिलौआ थाना पुलिस ने सूचना पर चोरी का पीडीएस राशन होने के संदेह में पकड़ा है उसमें चावल भरे हुए है, और चावल जिन बैग में है उन पर भी कही कोई सशकीय मुहर य निशान नही है, और चावल का परिवाहन भी मंडी टेक्स से मुक्त है।

More Stories
महाराष्ट्र राज्य जिला सामान्य अस्पताल, गडचिरोली PCOD (Polycystic Ovarian Disease) क्लिनिक का उत्साहपूर्वक उद्घाटन संपन्न हुआ
राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां विश्वकर्मा नगर क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली अहेरी तहसील कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई…..