कमलेश कावड़कर रिपोर्टर



सनातन धर्मावलंबियों के पवित्र श्रावण मास में भैंसदेही नगर में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो के आयोजन हो रहे है नगर के एकमात्र ऐतिहासिक गौरवशाली प्राचीन शिव मंदिर पर प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओ का पूजा अर्चना करने के लिए तांता लगा रहता है पवित्र श्रावण मास के चलते हुए पूर्णा नगरी भैंसदेही के वार्ड क्रमांक दो व तीन पोखरनी की धार्मिक महिलाओं ने पुण्य सलिला चन्द्रपुत्री माँ पूर्णा के पावन जल को काशी तालाब उद्गम स्थल से लेकर ढोल धमाको के साथ नगर के समस्त मंदिरों में जल अर्पण कर परिवार एवं नगर की खुशहाली की कामना की आधा सैकड़ा महिलाओं के जत्थे ने ढोल धमाकों के साथ हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए पूर्णा माई का जल लेकर प्राचीन शिव मंदिर पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ को जल अर्पण कर विशेष पूजा अर्चना की महिलाओं द्वारा ढोल धमाकों से निकाले गए जुलूस की नगर के समस्त धार्मिक श्रद्धालुओ ने मुक्त कंठ से सराहना भी की ।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…