शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् खंडवा नगर इकाई द्वारा कन्या महाविद्यालय में छात्रा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णकालिक प्रांत सह मंत्री एवम झाबुआ विद्यार्थी विस्तारिका मोनिका जी पाटीदार उपस्थित रही।मोनिका जी पाटीदार ने छात्राओं के साथ संवाद किया एवं बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की स्थापना सन 1949 से हुई। एवं तब से विद्यार्थी परिषद् छात्र छात्राओं के लिए काम करता आ रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने ही सबसे पहले वंदे मातरम की मांग की थी संस्था के प्राचार्य डॉक्टर चोरे ने अभाविप पर प्रकाश डाला मंच पर कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार चौरे ,प्रांत कला मंच सह प्रमुख श्रद्धा भमोरे,खंडवा विभाग छात्रा प्रमुख ज्ञानेश्वरी ठाकुर एवं जीडीसी महाविद्यालय की इकाई अध्यक्ष याचिका परिहार उपस्थित रही कार्यक्रम का आभार इकाई अध्यक्ष याचिका परिहार ने माना कार्यक्रम का संचालन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रज्ञा कानूगो ने किया इस दौरान डिम्पल जगताप, मयूरी सैनी, रोशनी नीरज, महाविद्यालय की छात्राएं सहित महाविद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

More Stories
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन को लेकर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीडीएस जनरल अनिल चौहान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ