
हरदा- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं में निर्माण कार्यों में देरी करने तथा समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने पर कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश पर निर्माण से संबंधित ठेकेदारों के बिलों के भुगतान से पूर्व पेनल्टी लगा कर राशि में कटौती की गई है।

कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान यह पाया गया कि पेयजल योजनाओं का कार्य समय पर पूर्ण नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों से और भी शिकायतें प्राप्त हुई, इस आधार पर कार्यपालन यंत्री को संबंधित ठेकेदारों के बिलों के भुगतान में पेनल्टी लगा कर राशि कटौती के निर्देश दिए गए।

जिस पर कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 2 ठेकेदारों पर कुल 23.83 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवती इंटरप्राइसेज मुरैना पर कुल 20.80 लाख रुपए तथा पीएमटी कंस्ट्रक्शन खंडवा पर 3.03 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई है। इस तरह दो ठेकेदारों पर कुल 23.83 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना