विशाल भौरासे रिपोर्टर

बैतूल।कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने बताया उनके संज्ञान में यह बात आई है कि कतिपय ग्रामीण क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं के विद्युत देयक स्थापित मोटर की क्षमता से भी अधिक राशि के प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ऐसी ग्राम पंचायतें जहां पर अधिक राशि के विद्युत देयक प्राप्त हो रहे हैं, उन समस्त ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव/जीआरएस एवं उस क्षेत्र के विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर की एक समिति गठित की जाकर विद्युत ऑडिट कराया जाए।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री एवं संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी 15 दिवस की अवधि में उक्त ऑडिट पूर्ण कराकर कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। प्रतिवेदन में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर का अभिमत आवश्यक रूप से इंद्राज किया जाएगा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है