ब्यूरो चीफ अनिल शर्मा

कटनी जिले के माधवनगर थाना के निवार चौंकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आनन फानन मौके पर पहुंची सूचना के अनुसार धर्म कांटा के पास इमलिया रोड पर एक नाबालिक लड़का जिसकी उम्र 17 साल है वह बालक बैग लिए खड़ा हुआ था जैसे ही बालक ने पुलिस को आते देखा तो वह भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को धर दबोचा नाबालिक के बैग में से 7 किलो 800 ग्राम गंजा मिला जिसकी कीमत लगभग 75000 रुपए आंकी जा रही है आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा गई है पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के दिशानिर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह वा माधवनगर थाना प्रभारी विजय कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में गंजा सहित बालक को पकड़ने में निवार पुलिस चौंकी प्रभारी अनिल काकडे प्रधान आरक्षक लाल जी यादव आरक्षक अरविंद्र कुशवाहा और आदर्श सिंह वा शिवकुमार सोनवानी की अहम भूमिका रही

More Stories
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश
कटनी में आबकारी का बड़ा एक्शन: मंशाराम उइके की अगुवाई में कई गांवों में छापेमारी, अवैध शराब जब्त, 8 केस दर्ज
पुस्तैनी मकान को लेकर बवाल: भतीजे ने चाचा को दी जान से मारने की धमकी, एसपी ऑफिस पहुंचा मामला