*शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई 51 हजार वसूला जुर्माना*
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी

पुलिस अधीक्षक सागर श्री तरुण नायक द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने एवं सड़क दुर्घटनाओं मैं कमी लाने हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था । आदेश के पालन में थाना यातायात से सूबेदार सौरभ सिंह चौहान द्वारा दिनांक
20/ 9 /2022 को वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुए चेकिंग के दौरान मिलने पर 3 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया जहां पर माननीय न्यायालय द्वारा गोपाल पिता श्री परमानंद पटेल उम्र 26 वर्ष बेलडोना थाना देवरी वाहन मोटरसाइकिल बगैर लाइसेंस शराब पीकर चलाने पर जुर्माना राशि₹21000,
जय राम पिता श्री राम सिंह अहिरवार निवासी राजाखेड़ी मकरोनिया वाहन ऑटो MP 15 MY 1952 बगैर लाइसेंस शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर जुर्माना राशि ₹20000
अल्फ्रेड लाकड़ा राजाखेड़ी मकरोनिया सागर को मोटरसाइकिल MP 15 MU 3613 शराब पीकर वाहन चलाए जाने पर ₹10000 कुल जुर्माना राशि ₹51000 से दंडित किया गया। यातायात द्वारा वाहन चेकिंग लगातार आगे भी जारी रहेगी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है