ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
बैतूल मप्र l एक बार फिर बैतूल पुलिस की मानवता सामने आई है एक वृद्ध के शव को चौकी प्रभारी ने टीम के साथ खटिया पर रखकर कंधो पर लेकर चौकी प्रभारी और टीम ने कंधो पर दुर्गम रास्ते को पार कर मुख्य मार्ग तक पंहुचा कर शव को वाहन में रखकर अस्पताल पंहुचा या l दरअसल कोतवाली थाना क्षेत्र की पाढर चौकी को सूचना मिली की कुप्पा डेम में किसी का शव तैरता दिखाई दिया है l सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ए एस आई रवि ठाकुर, प्रआर 539 ज्ञानसिंग, आर 95 जितेन्द्र मौर्य के साथ कुप्पा डेम पंहुचे चूंकि घटना स्थल तक रास्ता खराब होने की वजह से वाहन नहीं जा सकता था इसलिए पुलिस टीम पैदल चलकर ही मौके पर पन्हुचे l घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक कि शिनाख्त सम्मु पिता मजोली ककोडिया उम्र 70 साल नि. कुप्पा के रूप में की गई l मृतक का शव डेम से निकालकर पंचनामा कार्यवाही किया गया और पुलिस ने ग्रामीणों से खटिया बुलाई और शव को खटिया पर रखकर कंधो पर उठाकर घटनास्थल से नदी नाले से होते हुए से मुख्य मार्ग पर वाहन तक पन्हुचे और शव वाहन में रखकर अस्पताल पहुंचाया l ज्ञात हो कि पहले भी बिजादेही पुलिस ने एक महिला के शव को भी इसी तरह नदी से निकालकर पैदल चलकर शव को अस्पताल पंहुचया था l


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है