Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

देशी सुअर मार बम के साथ घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
कटनी |
थाना रंगनाथनगर क्षेत्र में अपराध करने की नियत से देशी सुअर मार बम लेकर घूम रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी घटना को टाल दिया। मामले में थाना रंगनाथनगर कटनी में अपराध क्रमांक 128/2026 के तहत धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
 आरोपी का विवरण:
गिरफ्तार आरोपी प्रकाश उर्फ पिक्कू पाण्डेय (30 वर्ष), पिता स्व. राम प्रमोद पाण्डेय, निवासी लखेरा, राधा कृष्ण मंदिर के पीछे, थाना रंगनाथनगर, कटनी का रहने वाला है।
 घटना क्रम:
दिनांक 21 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति काले- क्रीम रंग की टी-शर्ट और ब्लैक लोवर पहने हुए नया गांव लखेरा स्थित पाण्डेय के बगीचे के पास संदिग्ध हालत में देशी सुअर मार बम लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही रंगनाथनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पन्नी में रखा हुआ देशी सुअर मार बम बरामद हुआ। आरोपी के पास इस विस्फोटक सामग्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।
 पुलिस कार्रवाई:
आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।
 सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुणपाल सिंह के नेतृत्व में सउनि बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, प्रमोद पाठक, पवन पाठक, महेंद्र दुबे, रामनरेश शुक्ला, आरक्षक रोशन यादव, बृजेश यादव, महिला आरक्षक रूचिका अग्रहरि एवं एनआरएस योगेश की सराहनीय भूमिका रही।