ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
दशहरे पर पुलिस का शस्त्र पूजन,पुलिस अधिकारियों ने किए हर्ष फायर
बैतूल – दशहरा पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है । आज सुबह पुलिस रक्षित केंद्र पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया । शस्त्र पूजन के पहले हवन पूजन और महा आरती की गई इसके पश्चात शस्त्र की पूजा की गई । शस्त्र पूजन के बाद रक्षित केंद्र पर पुलिस वाहनों का पूजन किया गया । पंडित के द्वारा विधि विधान से पुलिस लाइन और अधिकारियों के वाहनों का पूजन किया गया । इसके पश्चात पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर किए ।
प्रशासन और पुलिस के द्वारा दशहरा पर रक्षित केंद्र में आयोजित किए गए शस्त्र पूजन कार्यक्रम में कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस,एसपी सिमाला प्रसाद,एडीएम श्यामेन्द्र जायसवाल ,तहसीलदार प्रभात मिश्रा ,एसडीओपी सृष्टि भार्गव ,सीएमओ अक्षत बुंदेला, आरआई श्रीमती मनोरमा बघेल और सूबेदार संदीप सुनेश के अलावा पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी ।रक्षित केंद्र के अलावा जिले के सभी थानों में भी शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है